सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for stuffed chillies increased, prices increased by up to Rs 20

Maharajganj News: भरवा मिर्च की बढ़ी मांग, 20 रुपये तक बढ़ गए दाम

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Demand for stuffed chillies increased, prices increased by up to Rs 20
विज्ञापन
महराजगंज। बाजार में इन दिनों भरवा लाल मिर्च की बिक्री में तेजी देखी जा रही है। स्थानीय कारोबारी आजमगढ़ से भरवा मिर्च मंगाकर फुटकर में 70 रुपये किलो की दर से बेच रहे हैं।
Trending Videos

उद्यान विभाग की तरफ से भरवा मिर्च को नकदी फसल के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। बृजमनगंज व अदरौना बेल्ट में लगभग 50 हेक्टेयर में इसकी खेती का रकबा पहुंच चुका है। विभाग के प्रयास से भरवा लाल मिर्च 30 से बढ़कर 50 हेक्टेयर तक पहुंचा है। हालांकि 50 हेक्टेयर में पैदा होने वाला भरवा मिर्च इतना नहीं कि जनपद की मांग पूरी हो सके। इसके कारण स्थानीय विक्रेता आजमगढ़ की मंडी से थोक में लाल मिर्च मंगाकर रुपये किलो की दर से कर फुटकर बिक्री 70 रहे हैं। मुख्यालय के निचलौल रोड पर भरवा मिर्च की बिक्री करने वाले जीतेश यादव ने बताया कि फरवरी में स्थानीय लाल मिर्च फरेंदा मंडी से मिल रही थी जिसके कारण रेट 50 रुपये किलो तक फुटकर में था। लेकिन अब जिले की उपज समाप्त हो गई जिसके कारण बाहरी जनपदों से आपूर्ति मंगानी पड़ रही और बिक्री बढ़े रेट पर की जा रही है। कारोबारी रामशुभग मौर्य ने बताया कि अगर जनपद में भरवा मिर्च का रकबा 100 हेक्टेयर तक पहुंचे तो जिले की मांग आसानी से पूरी हो सकती, लेकिन अभी आधी डिमांड दूसरे जनपदों के सहारे पूरी करनी पड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed