फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Divisional Kabaddi Competition organized at Digvijaynath Inter College

कबड्डी : अंडर-14 बालक वर्ग में महराजगंज विजेता

Mon, 12 Oct 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Divisional Kabaddi Competition organized at Digvijaynath Inter College
मिठौरा। दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज, चौक में रविवार को मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें चारों जनपदों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग में महराजगंज की टीम विजेता रही। अंडर-19 बालिका वर्ग में महराजगंज ओर गोरखपुर की टीमों को संयुक्त रूप से विजेता का खिताब मिला।
विज्ञापन

मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता के तीन आयु वर्ग में बालिका व बालिका वर्ग के कुल छह फाइनल मैच खेले गए। अंडर-14 बालक वर्ग में गोरखपुर को हराकर महराजगंज की टीम विजेता बनी। अंडर-14 बालिका वर्ग में गोरखपुर ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि देवरिया उपविजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में कुशीनगर विजेता और देवरिया उपविजेता रहा।
विज्ञापन

इसी तरह अंडर-17 बालिका वर्ग में देवरिया ने बाजी मारी और कुशीनगर उपविजेता रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में देवरिया विजेता व महराजगंज उपविजेता रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में महराजगंज और गोरखपुर की टीमें संयुक्त विजेता घोषित की गईं। विजेता व उप विजेता टीमों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राम नगीना भारती ने कहा कि खेल में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण अनुशासन, संघर्ष और खेल भावना है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा टीम भावना विकसित होती है। प्रधानाचार्य डॉ. हरिंद्र यादव ने कहा कि खेलकूद केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव है। इस मौके पर क्रीड़ा अधीक्षक प्रमोद कुमार सिंह आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed