सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM got angry after seeing second grade bricks in drain construction in Goplapur Shah

Maharajganj News: गोपलापुर शाह में नाली निर्माण में दोयम दर्जे की ईंट देख भड़के डीएम

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
DM got angry after seeing second grade bricks in drain construction in Goplapur Shah
विज्ञापन
तकनीकी सहायक व रोजगार के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश
Trending Videos

फरेंदा। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपालापुर शाह में वीबीजी राम जी योजना के अन्तर्गत पानी निकासी के लिए पक्का नाली निर्माण का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने तकनीकी सहायक व रोजगार सेवक पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निरीक्षण में निर्माण कार्य में उपयोग किए जाने वाले मैटेरियल में ईंट दोयम दर्जे की मिलने पर सख्त नाराजगी जाहिर की। उन्होंने तकनीकी सहायक अनिल दूबे व रोजगार सेवक औरंगजेब के प्रति आवश्यक कार्रवाई कर उपायुक्त डीसी मनरेगा को अवगत कराने का निर्देश दिया। पक्की नाली का निर्माण 3.98 लाख की लागत से प्रकाश के घर से हनुमान मन्दिर तक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य मानक के विपरीत होने पर जिलाधिकारी ने लागत धनराशि की कटौती करने का भी निर्देश दिया है। कार्य स्थल पर 13 मनरेगा मजदूरों द्वारा कार्य किया जा रहा था, जिसमें किसी भी जॉब कार्ड पर मजदूरी का अंकन नहीं किया गया था। उसके बाद जिलाधिकारी क्षेत्र के पिपरा विश्वभंरपुर पहुंचे जहां पर निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मनरेगा उपायुक्त, नायब तहसीलदार अंकित कुमार, सचिव अनुरोध कुमार, ग्राम प्रधान साधुसरन व शाहआलम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed