सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM-SSP inspected the police recruitment examination center.

Maharajganj News: पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 10 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
DM-SSP inspected the police recruitment examination center.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 की प्रथम पाली की परीक्षा का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी व एसएसपी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed