सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Father dies in accident after nilgai suddenly appears in front of motorcycle.

Maharajganj News: बाइक के सामने अचानक नीलगाय आने से हुआ हादसा, पिता की मौत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Father dies in accident after nilgai suddenly appears in front of motorcycle.
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती रिश्तेदार को को देखने जा रहे थे दोनों
विज्ञापन

बभनौली-भटहट मार्ग पर हुआ हादसा, ग्राम पंचायत मंसूरगंज के निवासी हैं पीड़ित
महराजगंज। वन प्रभाग गोरखपुर के बांकी रेंज के बभनौली-भटहट मार्ग पर सोमवार की देर रात अचानक सामने आई नीलगाय से बाइक सवार पिता-पुत्र टकरा गए। हादसे में ग्राम पंचायत मंसूरगंज के कोठी टोला निवासी रामप्रीत (65) की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती अपने नाती को देखने जा रहे थे। हादसे के बाद से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात ग्राम पंचायत मंसूरगंज के कोठी टोला निवासी रामप्रीत बाइक से अपने बड़े बेटे जगदीश के साथ दुर्घटना में घायल नाती सुनील का हाल जानने के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। बाइक जगदीश चला रहा था। तभी बभनौली-भटहट मार्ग पर स्थित जंगल में पहुंचने पर अचानक सामने नीलगाय आ गई, जिससे बाइक के अनियंत्रित होने पर पिता-पुत्र दोनों गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों को पनियरा पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामप्रीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं जगदीश को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से मना करके उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।
शादी का कार्ड बांटने के दौरान घायल हो गया था नाती
जानकारी के अनुसार, रामप्रीत के छोटे नाती मुनील की शादी 21 जून को है। बड़ा नाती सुनील शादी कॉर्ड बांटते समय दुर्घटना में घायल हो गया था। उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती किया गया है। रामप्रीत बड़े बेटे के साथ उसी को देखने जा रहा थे। मृतक के चार पुत्र जगदीश, जगजीवन, अनिरुद्ध व राम अशीष हैं। इनमें चौथे पुत्र राम अशीष हैं। रामप्रीत की पत्नी ज्ञानमती की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में तैयारियां चल रही हैं। घर पर मेहमान जुटने लगे हैं। घर में खुशी का माहौल था। मंगलगीत की शुरुआत भी हो गई थी। खुशियों के बीच जब हादसे की खबर परिवार में पहुंची तो मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed