सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered against four on dowry harassment charges

Maharajganj News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against four on dowry harassment charges
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र की संगीता सैनी ने पति किशन सैनी, सास राधिका, देवरानी रेशमा और ससुर छोटेलाल के खिलाफ आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos


संगीता ने बताया कि मेरी शादी 2016 में किशन से हुई थी। पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार एक लाख रुपये नकद व सामान देकर विदा किया था। पति किशन और ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना मारते थे। वे दो लाख रुपये और मांगते हुए व्यवसाय के लिए पैसे दिलवाने का दबाव बनाते थे। संगीता ने बताया कि 30 नवंबर 2025 को मारपीट कर घर से भगा दिया गया और कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो घर मत आना। 16 जनवरी 2026 को संगीता ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी पति किशन सैनी, सास राधिका, देवरानी रेशमा और ससुर छोटेलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed