{"_id":"6a31ac0f3aaf525e5a0a65a5","slug":"fir-registered-against-youth-accused-of-luring-away-a-teenage-girl-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-179328-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, युवक पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, युवक पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसा के घर से लौट रही किशोरी को रास्ते से ही भगा ले जाने का आरोप
परतावल। नगर पंचायत के एक वार्ड निवासी व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीया पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर मंगलवार को पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी 17 वर्षीया पुत्री लगभग एक सप्ताह से अपने मौसा के घर गई थी। आरोप है कि 14 जून को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने मौसा के घर से लौटने के लिए निकली, रास्ते में मेरे ही वार्ड का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़ित पिता का कहना है कि घटना के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, मगर किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक और उनकी पुत्री के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी।
मामले में पिता ने पुलिस से पुत्री की बरामदगी और आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में एसओ श्यामदेउरवां सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शिवम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले फोटो वायरल करने को लेकर हुआ था विवाद
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल के जिस युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है, उसका नाम इससे पहले भी किशोरी से जुड़े एक विवाद में सामने आ चुका है। जानकारी के अनुसार लगभग एक सप्ताह पूर्व सोशल मीडिया पर किशोरी की तस्वीर वायरल होने को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों का आरोप था कि आरोपी युवक ने किशोरी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जब किशोरी के भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की थी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी शिवम सिंह सहित चार युवकों का शांतिभंग में चालान किया था।