सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five-year-old boy dies after being crushed under a wall

Maharajganj News: दीवार के नीचे दबकर पांच साल के मासूम की मौत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old boy dies after being crushed under a wall
विज्ञापन
निचलौल थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया का मामला
Trending Videos

निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को दीवार के नीचे दबने से एक पांच साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, गांव मिश्रवलिया गांव निवासी मकबूल मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। शनिवार को पिता मकबूल कहीं बाहर गए थे। मां घर पर ही काम कर रही थी। मकबूल का पांच वर्षीय मासूम बेटा शाहबाज घर पर ही खेल रहा था। इसी दौरान शाम करीब पांच बजे नई बनी चार इंच की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के नीचे शाहबाज दब गया। परिजनों को घटना की जानकारी होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से बच्चे की मां उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंची। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर बच्चे के पिता भी पहुंच गए। बच्चे की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल के अधीक्षक डॉ. उमेश चंद ने बताया कि बच्चे को अस्पताल पर स्वास्थ्य जांच करने कर पता चला कि उसकी पहले ही मौत हो चुकी है। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed