सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four rapid response teams formed, serum samples taken from 15 poultry farms

Maharajganj News: चार रैपिड रिस्पांस टीम गठित, 15 पोल्ट्री फार्मों से लिए सीरम नमूने

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Four rapid response teams formed, serum samples taken from 15 poultry farms
विज्ञापन
सदर तहसील की टीम का दायित्व उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. विनोद विश्वकर्मा को सौंपा गया
Trending Videos

महकमे ने उतारी 52 कर्मचारियों की टीम, सीरम के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए बरेली भेजे गए
महराजगंज। नेपाल के विभिन्न जनपदों में बर्ड फ्लू की दस्तक से जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जनपद में सतर्कता बढ़ाते हुए सीवीओ ने चार रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन कर कुल 52 कर्मियों को मैदान में उतार दिया है। शनिवार को जनपद में कुल 15 पोल्ट्री फार्मों से सीरम के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए बरेली भेजा गया।
बर्ड फ्लू की पुष्टि जिले में नहीं हुई है लेकिन नेपाल में फैले बर्ड फ्लू के कारण एहतियात प्रशासन बरत रहा है। सीवीओ ने रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) का गठन कर नमूने संग्रहित करने के साथ भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए हैं। सदर तहसील की टीम का दायित्व उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. विनोद विश्वकर्मा को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि सदर, शिकारपुर, सिसवां, घुघली, परतावल व पनियरा से एक-एक नमूने पोल्ट्री फार्मों से संग्रहित किए गए। साथ ही साथ लेयर फार्म में विशेष निगरानी के लिए निर्देश दिए गए हैं। बिना सैनिटाइज्ड हुए कर्मचारी पोल्ट्री फॉर्म के भीतर कतई न दाखिल हों। साथ ही मुर्गी फाॅर्म के मुख्य गेट पर सैनिटाइज्ड टब रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में नौतनवां, निचलौल, फरेंदा से पांच-पांच नमूने लिए गए। गठित टीम ने सभी 280 पोल्ट्री फॉर्म संचालकों को किसी भी असामान्य घटना जैसे मुर्गियों की अचानक मृत्यु या रोगग्रस्त होने की दशा में टीम को तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए हैं।
वर्जन

जनपद में अभी बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं पाया गया है। शनिवार को सतर्कता व जांच के लिए चार आरआरटी टीमों का गठन किया गया। इस टीम ने पहले दिन प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक नमूने लेते हुए कुल 15 नमूने जांच के लिए बरेली इज्जतनगर प्रयोगशाला को भेजा है। नेपाल के बर्ड फ्लू के मद्देनजर एहतियात बरती जा रही है।
-डाॅ. एजाज अहमद, सीवीओ, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed