{"_id":"6a31ac1e5703b68f7d061bac","slug":"fraudsters-posing-as-sadhus-flee-with-jewelry-worth-lakhs-complaint-lodged-maharajganj-news-c-206-1-mhg1021-179322-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साधु बनकर आए ठग लाखों के जेवर लेकर फरार, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साधु बनकर आए ठग लाखों के जेवर लेकर फरार, दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सात जून की घटना, ग्राम पंचायत देवपुर का मामला
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवपुर में साधु के वेश में आए तीन ठगों द्वारा महिला को झांसे में लेकर सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी आरती पत्नी गोविंद के अनुसार सात जून की दोपहर तीन व्यक्ति साधु का वेश धारण कर उनके घर पहुंचे। धार्मिक अनुष्ठान और आशीर्वाद का हवाला देते हुए उन्होंने परिवार का विश्वास जीत लिया। बातचीत के दौरान ठगों ने घर में रखे जेवरों का पूजन कराने की बात कही। उनकी बातों में आकर महिला ने सोने की नथुनी, झुमका तथा चांदी की पायल दिखा दी। आरोप है कि इसी दौरान ठग चालाकी से जेवर लेकर फरार हो गए।
कुछ देर बाद जब महिला को ठगी का एहसास हुआ तो उसने शोर मचाया लेकिन तब तक आरोपी गांव छोड़ चुके थे। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पीड़िता ने थाना पुरन्दरपुर में तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और जेवर बरामदगी की मांग की है। घटना को कई दिन बीतने के बावजूद कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है। ग्रामीणों ने भी पुलिस से शीघ्र खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।