{"_id":"6a384f0faf19d4b29902876e","slug":"aap-workers-staged-a-protest-alleging-corruption-maharajganj-news-c-227-1-sdn1035-160156-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांसी। कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भिक्षाटन कर विरोध जताया और जुटाई गई 420 रुपये की राशि का प्रतीकात्मक डिमांड ड्राफ्ट राम मंदिर ट्रस्ट को भेजने का दावा किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग कृष्ण गोपाल चौधरी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए राम मंदिर निर्माण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण और जमीन खरीद से जुड़े मामलों में वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं।
आप नेताओं ने पूर्व में सार्वजनिक किए गए कुछ रजिस्ट्री दस्तावेजों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि कम कीमत की जमीन को कई गुना अधिक कीमत पर खरीदा गया। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। जिला अध्यक्ष यूथ विंग संतोष पांडे ने कहा कि मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में समयबद्ध जांच होनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रेम सागर गिरी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।