सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   NEET: Question paper delivered under army-like security; exam conducted peacefully at nine centres.

नीट : सेना जैसी सुरक्षा में पहुंचा प्रश्नपत्र, नौ केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 22 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
NEET: Question paper delivered under army-like security; exam conducted peacefully at nine centres.
शहर के जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में नीट की परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र-छात्राएं।  
विज्ञापन
परीक्षा में कुल 3078 बच्चे थे पंजीकृत, 220 में छोड़ दी परीक्षा

कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू कश्मीर की फोर्स की निगरानी में बैंक के लाकर निकल गया प्रश्न पत्र, केंद्रों पर सुरक्षा के बीच पहुंचा गया
पेपर लीक और बढ़ते विरोध के बाद हाई लेवल सुरक्षा के बीच प्रश्नपत्र पहुंचाने और परीक्षा करने का हो रहा काम
सिद्धार्थनगर। जिले के नौ केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) सकुशल संपन्न हुई। पेपर लीक की घटनाओं के बाद परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया। जम्मू-कश्मीर की विशेष सुरक्षा फोर्स की निगरानी में बैंक के लॉकर से प्रश्नपत्र निकाले गए और निर्धारित समय पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए गए। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर गेट पर चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया, जहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई। कुल 3078 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 220 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी।
नीट परीक्षा जिले के शिवपति इंटर काॅलेज शोहरतगढ़, जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई, रतनसेन इंटर काॅलेज और डिग्री कॉलेज बांसी, पीएम-श्री केंद्रीय विद्यालय सिद्धार्थनगर, तिलक इंटर कॉलेज बांसी, जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज पुरानी नौगढ़, शिवपति डिग्री कॉलेज शोहरतगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ केंद्र बनाया गया था। दोपहर दो से शाम सवा पांच बजे तक परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होने से पहले ही बच्चे केंद्र पर पहुंच गए थे। सेना की टुकड़ी की निगरानी में परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र भेजे गए। वहीं, सुबह से ही सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले कई चरणों की जांच से गुजरना पड़ा। पहचान पत्रों का सत्यापन, बायोमेट्रिक मिलान और प्रतिबंधित वस्तुओं की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी जबकि पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा। केंद्र के आसपास सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम था। वहीं, मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके जायजा लेते रहे। विभाग से जुड़े आकड़ों के मुताबिक परीक्षा में कुल 3078 बच्चे थे पंजीकृत, 220 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न हुई।
---
हाई लेवल मानिटरिंग
एक बार प्रश्नपत्र लीक होने के बाद पूरे दिन में मचे हाहाकार को देखते हुए प्रशासन की ओर से परीक्षा को को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। केंद्रों के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं, दूसरी ओर प्रश्नपत्र की जिम्मेदारी सेना के जिम्मे थी। जम्मू कश्मीर की फोर्स की मौजूदगी में केंद्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाया गया। वहीं, लीक जैसी सोशल मीडिया पर तैरने वाली अफवाह को देखते हुए पुलिस की साइबर सेल एक्टिव थी। इसके अलावा भी कई एजेंसी काम कर रही थी, जिनकी सोशल मीडिया पर खास निगरानी रही है। सोशल मीडिया के जरिये ही लीक के मामले आते हैं। इसलिए एक एप को भी परीक्षा तक बैन कर दिया गया है।
---
बोले परीक्षार्थी
पिछली बार की अपेक्षा इस बार नीट का पेपर बहुत कठिन था। विज्ञान के प्रश्न ने परेशान किया है। कुछ जीव विज्ञान के प्रश्न भी परेशान किया है।
- दिव्यांश मिश्रा
---
नीट के परीक्षा पूछे गए प्रश्न जनरल नॉलेज बहुत अच्छा था। जीव विज्ञान और पारिवारिक ज्ञान के प्रश्न हल करने में परेशानी हुई।
शुभम प्रसाद

विज्ञान का प्रश्न के कई प्रश्न कठिन थे। इनको हल करने में परेशानी हुई थी। बाकी सभी प्रश्न तैयारी के अनुसार आए थे।
सपना गुप्ता नौगढ़
---
जो नीट की परीक्षा रद हुई थी। उस परीक्षा में पूछे गए प्रश्न बहुत ठीक थे। दुबारा हुए परीक्षा में विज्ञान और जीव विज्ञान प्रश्न कठिन आए थे। कुछ सवाल घुमा कर पूछे गए थे। जवाब देने में परेशानी हुई।
सुप्रिया वरुण, रतनसेन बांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed