{"_id":"6a384e33c48c5a2a1204a221","slug":"the-message-of-achieving-mental-balance-and-adopting-a-positive-lifestyle-through-yoga-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-179638-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: योग से मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: योग से मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद भर में विभिन्न संस्थानों, सुरक्षा बलों, पुलिस विभाग एवं शिक्षण संस्थानों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद के सभी थानों, चौकियों, पुलिस लाइन एवं कार्यालयों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, भुजंगासन सहित विभिन्न आसनों तथा कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तनावपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण पुलिस सेवा में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। जनपद के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ मन, स्वस्थ समाज का संकल्प दोहराया।
इसी क्रम में जवाहरलाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य अजय कुमार मिश्र ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की आधारशिला बताया। वक्ता राजीव द्विवेदी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की वह अमूल्य धरोहर है, जिसने आज पूरी दुनिया को नई दिशा दी है।
विज्ञापन
मुख्य योग प्रशिक्षक पवन पटेल ने कहा कि कर्म की कुशलता ही योग है और वर्तमान में जीना ही योग की वास्तविक भावना है। उन्होंने कहा कि प्राणायाम शरीर और मन दोनों को संतुलित करता है तथा आधुनिक जीवन की भागदौड़ में योग अपनाकर निरोग जीवन पाया जा सकता है। कार्यक्रम में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन एवं अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगाभ्यास कराए गए। अंत में करें योग, रहें निरोग के संदेश एवं शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
वहीं क्रीड़ा भारती और ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में राम मनोहर लोहिया पार्क मुख्यालय महाराजगंज में योग का कार्यक्रम मनाया गया। योग में खिलाड़ियों द्वारा सूर्य नमस्कार, अनुलोम- विलोम, ताड़ासन, वृक्षासन, जैसे आदि योग किया गया।योग के उपरांत क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष द्वारा योग दिवस पर प्रकाश डाला गया।
उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल के साथ-साथ योग भी हमारा सांस्कृतिक धरोहर है। योग से शरीर को स्वस्थ,स्वच्छ और खुश रखने का कार्य करता है। योग में उपस्थित योग साधक जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती श्याम कुमार गुप्ता, मंत्री अभिषेक विश्वकर्मा, सह मंत्री अमरनाथ वर्मा, ताइक्वांडो प्रशिक्षक सौजन्य, खिलाड़ी तेजस्विनी गुप्ता, स्वस्तिका, अंशिका, अनुभूति, प्रजन्न, अनुज, अदिश, दिव्यांश, दिव्य, अंशु, अनिमेष आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।