सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rise in cases of vomiting and diarrhea; advice to take precautions alongside medication.

Maharajganj News: उल्टी-दस्त के बढ़े रोगी, दवा के साथ एहतियात की सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 22 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Rise in cases of vomiting and diarrhea; advice to take precautions alongside medication.
भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य बिजौरा में मरीजे का इलाज करते चिकित्सक। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजन किया गया। इसमें उल्टी-दस्त के रोगियों की संख्या अधिक थी। इनकी जांच कर दवा दी गई। इसके अलावा बुखार और त्वचा की समस्या से पीड़ित मरीजों की संख्या भी अधिक रही है। दवा देने के साथ ही मौसम को देखते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी गई। वहीं, गंभीर रोगियों को हायर सेंटर जाने की सलाह दी गई।

स्वास्थ्य परीक्षण करके दी गई दवा : ढेबरुआ। बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले अकराहरा, भुतहवा और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेलों में रविवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इन स्वास्थ्य मेलों में कुल 73 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। बढ़नी पीएचसी के अधीक्षक अविनाश चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोग्य मेलों में आए हुए सभी मरीजों की चिकित्सकों द्वारा जांच कर उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार, डुमरियागंज नगर में स्थित पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें डिहाइड्रेशन, बुखार, शुगर, एसिडिटी, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 18 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। पीएचसी डुमरियागंज में डाॅक्टर रामकिशोर प्रजापति ने दोपहर 2:00 बजे तक 18 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, जोगिया ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डाॅ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच कर उनको आवश्यक दवा दी। इस मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 26 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed