Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indonesian Woman Held for Trying to Enter India Using Indian Voter ID Card

महराजगंज: भारतीय वोटर आईडी दिखाकर भारत में प्रवेश की कोशिश, इंडोनेशियाई महिला पकड़ी गई

Thu, 12 Nov 2026 02:40 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 12 Nov 2026 02:40 PM IST
सार

पूछताछ के दौरान महिला ठीक से हिंदी नहीं बोल पा रही थी। सख्ती से पूछने पर उसने इंडोनेशियाई पासपोर्ट प्रस्तुत किया। पासपोर्ट के मुताबिक, उसका नाम रोहाना और राष्ट्रीयता इंडोनेशिया दर्ज है। पासपोर्ट की वैधता 11 अगस्त 2033 तक है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Indonesian Woman Held for Trying to Enter India Using Indian Voter ID Card
पकड़ी गई इंडोनेशियाई महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा के सोनौली स्थित इमिग्रेशन कार्यालय पर भारतीय नागरिकता से जुड़े दस्तावेज दिखाकर भारत में प्रवेश की कोशिश कर रही एक इंडोनेशियाई महिला को पकड़ा गया है। महिला ने इमिग्रेशन अधिकारियों के सामने भारतीय मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत किया था। संदेह होने पर अधिकारियों ने पूछताछ की तो उसकी विदेशी नागरिकता का खुलासा हुआ। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर बुधवार देर रात करीब 12 बजे सोनौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

ठीक से हिंदी नहीं बोल पा रही थी महिला

जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे एक महिला सोनौली इमिग्रेशन कार्यालय पहुंची। भारत में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए उसने भारतीय मतदाता पहचान पत्र दिखाया। कार्ड पर नाम ली किम लियेन और पता कोलकाता दर्ज था। हालांकि, महिला ठीक से हिंदी नहीं बोल पा रही थी। उसके हावभाव पर संदेह होने के बाद इमिग्रेशन अधिकारियों ने उससे पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Indonesian Woman Held for Trying to Enter India Using Indian Voter ID Card
पकड़ी गई इंडोनेशियाई महिला का पासपोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूछताछ के दौरान महिला ने अपना इंडोनेशियाई पासपोर्ट प्रस्तुत किया। पासपोर्ट के मुताबिक, उसका नाम रोहाना, जन्मतिथि 20 अक्टूबर 1970 और राष्ट्रीयता इंडोनेशिया दर्ज है। पासपोर्ट 11 अगस्त 2023 को जारी किया गया था और इसकी वैधता 11 अगस्त 2033 तक है। महिला के पास भारतीय मल्टीपल एंट्री रोजगार श्रेणी का ई-3 वीजा भी था, जिसकी वैधता 9 नवंबर 2026 को समाप्त हो चुकी थी।

 

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूत्रों के मुताबिक, महिला पर पहचान छिपाने, दस्तावेजों में छेड़छाड़ और विदेशी नागरिकों से संबंधित नियमों के उल्लंघन का आरोप है। आवश्यक पूछताछ के बाद इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सोनौली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed