{"_id":"6a4f8b72182a38b242037f68","slug":"inebriated-nepali-woman-climbs-mango-tree-in-maharajganj-refuses-to-come-down-chaos-ensues-2026-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाई-वोल्टेज ड्रामा: नशे में आम के पेड़ पर चढ़ी नेपाली युवती, नीचे उतरने से किया इंकार- मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई-वोल्टेज ड्रामा: नशे में आम के पेड़ पर चढ़ी नेपाली युवती, नीचे उतरने से किया इंकार- मची अफरा-तफरी
Thu, 09 Jul 2026 05:22 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 09 Jul 2026 05:22 PM IST
सार
चौक थाना क्षेत्र के नगर पंचायत में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब नेपाल निवासी एक युवती कथित तौर पर नशे की हालत में चौक-महराजगंज मार्ग पर एक आम के पेड़ पर चढ़ गई। युवती काफी देर तक पेड़ की डाल पर बैठी रही और नीचे उतरने से इनकार करती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा और थाने ले गई।
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़ी नेपाली युवती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौक थाना क्षेत्र के नगर पंचायत में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नेपाल निवासी एक युवती कथित तौर पर नशे की हालत में चौक-महराजगंज मार्ग एक आम के पेड़ पर चढ़ गई। युवती काफी देर तक पेड़ की डाल पर बैठी रही। नीचे उतरने से इनकार करती रही।
विज्ञापन
यह देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही चौक थाना प्रभारी मनीष पटेल पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर नीचे उतारा। जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के चौक-महराजगंज मार्ग स्थित एक पेड़ पर एक नेपाली युवती चढ़ गई।
विज्ञापन
उसने अपना दुपट्टा पेड़ में ही बांध रखा था। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी तो भीड़ लग गई। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर वाहन बुलवाकर उसे किसी तरह से नीचे उतारा।
पुलिस की पूछताछ में वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में थी। पुलिस युवती को चौक थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में उसके नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवती किन परिस्थितियों में पेड़ पर चढ़ी और उसके साथ कौन-कौन लोग मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि वह एक आर्केस्ट्रा दल से जुड़ी हुई थी। पुलिस संबंधित लोगों से भी पूछताछ कर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
इस संबंध में थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचकर लड़की को पेड़ से उतरवाया तथा नशे की हालत में थाना लाया गया। जहां उसे भोजन कराकर सुलाया गया है। जब नशा उतरने पर पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।