सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to issue clarification against Executive Engineer

Maharajganj News: अधिशासी अभियंता के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Instructions to issue clarification against Executive Engineer
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा- अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए
Trending Videos

सड़क सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर की गई कार्रवाई
महराजगंज। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की समाप्ति के अवसर पर कलक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान सड़कों की स्थिति, दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) के निस्तारण व यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर संबंधित अधिशासी अभियंता के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करने का भी निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने महराजगंज–ठूठीबारी राजमार्ग के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए एनएच पीडब्ल्यूडी की कार्यशैली को असंतोषजनक बताया। उन्होंने निर्देशित किया कि राजमार्ग पर लंबित एवं अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही अधिशासी अभियंता, एनएच पीडब्ल्यूडी को फरवरी माह में प्रस्तावित दिशा बैठक से पूर्व अद्यतन प्रगति विवरण सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गोरखपुर–सोनौली मार्ग की धीमी प्रगति पर भी गहरा असंतोष जताया। महराजगंज–परतावल मार्ग पर सड़कों के किनारे व्हाइट पेंटिंग तत्काल कराए जाने व परतावल–पनियरा मार्ग पर सड़कों के किनारे मौजूद गड्ढों की शीघ्र भराई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा अत्यंत गंभीर विषय है, जिसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया ने सावधानीपूर्वक वाहन चलाने पर जोर दिया। सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे एआरटीओ मनोज सिंह एवं अन्य अधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed