सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Make tube wells, ponds and other water sources functional by mapping them.

Maharajganj News: ट्यूबवेल, तालाबों सहित अन्य जल स्रोतों की मैपिंग कर क्रियाशील करें

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Make tube wells, ponds and other water sources functional by mapping them.
विज्ञापन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हीट वेव (लू) एवं पराली अग्निकांड प्रबंधन के संबंध में की गई समीक्षा बैठक
Trending Videos

सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ हीट वेव के दुष्प्रभावों एवं अग्निकांड की घटनाओं को न्यूनतम करने का निर्देश
महाराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हीट वेव (लू) एवं पराली अग्निकांड प्रबंधन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि हीट वेव के संदर्भ में तत्काल प्रभाव से कार्ययोजना बनाकर उसका प्रभावी क्रियान्वयन संबंधित विभाग सुनिश्चित करें। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ हीट वेव के दुष्प्रभावों एवं अग्निकांड की घटनाओं को न्यूनतम करें।
जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि समस्त गांवों में ट्यूबवेल, तालाबों सहित अन्य जल स्रोतों की मैपिंग कर उनको क्रियाशील कर लें। साथ ही उन्होंने लेखपालों और ग्राम सचिवों को ग्राम स्तरों पर बैठक कर हीट वेव और अग्निशमन संबंधी तैयारियों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि कंबाइन/रीपर मशीन का उपयोग पूर्ण फसल कटाई के पश्चात ही किया जाए तथा भूसा बनाने के दौरान फायर लाइन का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को जर्जर ट्रांसफॉर्मर एवं विद्युत लाइनों का त्वरित सुधार कराने हेतु निर्देशित किया। कहा कि वन विभाग द्वारा जंगलों में आग की रोकथाम हेतु फायर कंट्रोल लाइन का निर्माण कराया जाए और जिन स्थलों पर कंट्रोल बर्निंग का कार्य किया जा रहा है, उसकी सूचना अग्निशमन विभाग को पूर्व में उपलब्ध करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अग्निशमन विभाग द्वारा सभी उपकेंद्रों पर फायर टेंडर एवं अन्य संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक दवाओं/ओआरएस की उपलब्धता तथा नगर निकायों की ओर से पेयजल एवं छायादार स्थानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कंबाइन और स्ट्रा रीपर संचालकों को निर्देश दिया कि गेहूं कटाई के उपरांत ही भूसा निर्माण का कार्य शुरू किया जाए। साथ ही भूसा निर्माण के दौरान अग्निशमन संबंधी उपायों को सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों पर कंबाइन और स्ट्रा रीपर संचालकों के साथ बैठक कर शासन के निर्देशों से अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कंबाइन और स्ट्रा रीपर संचालकों को तय दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही मशीनों के संचालन का निर्देश दिया। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी निरंजन सुर्वे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता जल निगम आतिफ हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed