सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Memorandum submitted to the Nepal government regarding the alleged mistreatment of Indian tourists.

Maharajganj News: भारतीय पर्यटकों के साथ कथित दुर्व्यवहार मामले में नेपाल शासन को सौंपा ज्ञापन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the Nepal government regarding the alleged mistreatment of Indian tourists.
विज्ञापन
सोनौली। भारतीय पर्यटकों एवं तीर्थ यात्रियों के साथ कथित दुर्व्यवहार और अभद्रता की बढ़ती घटनाओं को लेकर सोनौली के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को नेपाल में शासन को ज्ञापन सौंपा है। पांच सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने बेलहिया स्थित पुलिस विभाग कार्यालय और नेपाल इमीग्रेशन कार्यालय में ज्ञापन देकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं, जिनमें नेपाल घूमने गए भारतीय पर्यटकों, महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार किया है। इन घटनाओं से भारतीय नागरिकों में चिंता और नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में हिंदूधर्म गौशाला समिति के संरक्षक ओमप्रकाश वर्मा, सोनौली उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल, भाजपा नेता एवं मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल, भाजपा मंडल महामंत्री मनोज मद्धेशिया और भाजपा नेता राजू जायसवाल शामिल रहे।
विज्ञापन

ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया है कि नेपाल के कुछ होटलों में पर्यटकों को नेपाली मुद्रा में किराया बताए जाने के बाद भुगतान के समय भारतीय मुद्रा में उसी अंकित राशि की मांग की जाती है। विरोध करने या शिकायत दर्ज कराने की कोशिश पर पर्यटकों के साथ अभद्रता की जाती है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं भारत और नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं। ज्ञापन में भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने रोटी-बेटी के संबंध, सांस्कृतिक निकटता और धार्मिक आस्था के मजबूत आधार का उल्लेख करते हुए दोनों देशों के नागरिकों के बीच विश्वास, सम्मान और सहयोग की भावना बनाए रखने की आवश्यकता को जरूरी बताया गया है।
प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल सरकार और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से भारतीय पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, दुर्व्यवहार, ठगी अथवा अभद्रता की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने तथा पर्यटन क्षेत्र से जुड़े होटल संचालकों, व्यवसायियों और अन्य सेवा प्रदाताओं को पर्यटकों के प्रति जिम्मेदार एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed