{"_id":"697e68009aab357f9d060fef","slug":"no-eligible-voter-should-be-deprived-of-the-right-to-vote-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-170583-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने फरेंदा के प्राथमिक विद्यालय गोपलापुर स्थित बूथ का किया स्थलीय निरीक्षण
फरेंदा। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र फरेंदा के प्राथमिक विद्यालय गोपलापुर स्थित बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाताओं के समक्ष निर्वाचक नामावली (ड्राफ्ट रोल) एवं एएसडी सूची का वाचन किया तथा उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने नो मैपिंग मतदाताओं को जारी नोटिस की सुनवाई के संबंध में लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में अभी दर्ज नहीं है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचकर अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-06, नाम विलोपन के लिए फॉर्म-07 तथा संशोधन हेतु फॉर्म-08 का उपयोग किया जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य शुद्ध, त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और प्रत्येक पात्र नागरिक तक सूचना व सुविधा पहुंचे।
जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के तहत सभी बूथों पर बीएलओ के पास अद्यतन मतदाता सूची उपलब्ध है, जिसमें नागरिक अपना नाम स्वयं देखकर सत्यापित कर सकते हैं। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में न हो तो वह वहीं पर फॉर्म-06 भरकर अपना नाम जुड़वा सकता है। प्राथमिक विद्यालय गोपालापुर में स्थापित बूथ संख्या 211 पर ड्राफ्ट रोल में कुल 836 मतदाता पंजीकृत पाए गए, जबकि 130 मतदाता एएसडी सूची में दर्ज हैं। इसी प्रकार बूथ संख्या 212 पर 768 मतदाता ड्राफ्ट रोल में पंजीकृत हैं तथा 224 मतदाता एएसडी सूची में सम्मिलित हैं।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने तहसील सदर में नो मैपिंग मतदाताओं को जारी नोटिस पर चल रही सुनवाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम सदर को निर्देशित किया कि सुनवाई स्थल पर मतदाताओं के बैठने, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा आवश्यक प्रपत्र प्राप्त कर उन्हें व्यवस्थित रूप से एईआरओ एवं ईआरओ के समक्ष प्रस्तुत कराने में पूर्ण सहयोग दिया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार सदर देशदीपक त्रिपाठी, नायब तहसीलदार फरेंदा अंकित अग्रवाल सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos