सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Out-of-control Bolero crashes into house; woman injured.

Maharajganj News: अनियंत्रित बोलेरो मकान में घुसी, महिला घायल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control Bolero crashes into house; woman injured.
विज्ञापन
फरेंदा। थाना क्षेत्र के खजुरिया-मछलीगांव मार्ग पर स्थित खजुरिया गांव में देर रात करीब एक बजे अनियंत्रित बोलेरो मकान में घुस गई। दुर्घटना में मकान के अंदर सो रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को स्थानीय अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

खजुरिया मछलीगांव मार्ग पर सोमवार की रात अनियंत्रित बोलेरो के मकान में घुसने से घर में मौजूद सोहबाती देवी (50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों के अनुसार बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिए। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed