सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Outrage in border area over alleged remarks about Indian tourists.

Maharajganj News: भारतीय पर्यटकों पर कथित टिप्पणी से सीमा क्षेत्र में आक्रोश

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Outrage in border area over alleged remarks about Indian tourists.
विज्ञापन
कार्रवाई न होने पर बॉर्डर जाम करने की चेतावनी

सोनौली। नेपाल में भारतीय पर्यटकों को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नाराजगी बढ़ती जा रही है। काठमांडो के एक इन्फ्लुएंसर की भारतीय पर्यटकों के संबंध में की गई कथित टिप्पणी पर सोनौली के व्यापारियों, पर्यटन व्यवसायियों और युवाओं ने कड़ा विरोध जताया है।

नौतनवा गौशाला समिति के संरक्षक ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि यदि नेपाल सरकार दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर सोनौली बॉर्डर जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नगर अध्यक्ष राजू जायसवाल और सभासद प्रेम जायसवाल ने भी मामले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय पर्यटकों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भारत-नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंधों को बनाए रखने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में भारतीय पर्यटकों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और अतिरिक्त शुल्क वसूली की शिकायतें भी सामने आई हैं। उनका कहना है कि फोन पर दी गई जानकारी और वास्तविक सुविधाओं में अंतर पाया गया है।
विज्ञापन

साथ ही पर्यटकों के होटल पहुंचने के बाद अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई। साथ ही शिकायतों को गंभीरता से न लेने का भी आरोप लगाया गया है। सीमा क्षेत्र के व्यापारियों सुभाष जायसवाल, बबलू सिंह और नीरज कुमार ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच वर्षों पुराने रोटी-बेटी के संबंध हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की भड़काऊ टिप्पणी या पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार दोनों देशों की मित्रता और पर्यटन उद्योग को नुकसान पहुंचा सकता है।
उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की। कहा भारतीय पर्यटकों के सम्मान और दोनों देशों के सौहार्दपूर्ण संबंधों की रक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों को इस मामले में जल्द और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed