फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pankaj Chaudhary heard grievances at the public hearing and issued instructions for their resolution.

Maharajganj News: जनसुनवाई में पंकज चौधरी ने सुनीं फरियाद, निस्तारण के दिए निर्देश

Wed, 30 Sep 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Pankaj Chaudhary heard grievances at the public hearing and issued instructions for their resolution.
धनेवा ​स्थित कैंप कार्यालय पर समस्या सुनते केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी। 
सड़क, बिजली, पेंशन और आवास से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने धनेवा स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की जनसुनवाई

महराजगंज। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मंगलवार को धनेवा स्थित कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई की। इस मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, राजस्व, भूमि विवाद, पुलिस, पेंशन और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराकर समाधान की मांग की।
पंकज चौधरी ने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कुछ फरियादियों ने स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं होने की बात भी कही। इस पर पंकज चौधरी ने अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेकर नियमानुसार निस्तारण कराने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो। केवल औपचारिकता पूरी करने के बजाय मौके पर जांच कर वास्तविक स्थिति के आधार पर कार्रवाई की जाए। यदि किसी मामले में तकनीकी या नियम संबंधी कारणों से तत्काल समाधान संभव नहीं है तो फरियादी को इसकी स्पष्ट जानकारी दी जाए। पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से ही आम जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। अधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाते हुए शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय किया जाएगा।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, संतोष सिंह, बबलू यादव, बबलू सिंह, दिनेश जायसवाल, बैजनाथ पटेल, रमेश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed