सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Personnel of the 22nd Battalion SSB performed a collective yoga session.

Maharajganj News: 22वीं वाहिनी एसएसबी में जवानों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Personnel of the 22nd Battalion SSB performed a collective yoga session.
एस एसबी जवानो ने योग दिवस पर योगाभ्यास करते हुए।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

महराजगंज। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एसएसबी के वाहिनी मुख्यालय सहित सभी समवायों में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम का नेतृत्व द्वितीय कमान अधिकारी कार्यवाहक कमांडेंट नरेश कुमार जांगिड़ ने किया। उनके निर्देशन में आयोजित योग सत्र में कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ योग क्रियाओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं बल्कि स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने का प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने जवानों और उनके परिवारजनों से दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया, जिससे तनावमुक्त जीवन के साथ बेहतर स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच विकसित हो सके। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया।
वाहिनी मुख्यालय के साथ-साथ सभी समवायों में भी योग दिवस का आयोजन संपन्न हुआ, जहां कार्मिकों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के सहयोग, अनुशासन एवं सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed