सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police raid training centre for sending students abroad, three detained

Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर संचालित ट्रेनिंग सेंटर पर पुलिस का छापा, तीन हिरासत में

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Police raid training centre for sending students abroad, three detained
जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
गोरखपुर रोड पर सतभरिया गांव के पास पुलिस ने की कार्रवाई, पुलिस को देख खिसक लिए जिम्मेदार

जनपद में कई युवकों के साथ विदेश भेजने के नाम पर की जा चुकी है ठगी
महराजगंज। गोरखपुर रोड पर विदेश भेजने के नाम पर संचालित एक ट्रेनिंग सेंटर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम छापेमारी की। आशंका है कि सेंटर में बेरोजगार युवकों को फर्जी वीजा मुहैया कराने का आश्वासन देकर ठगा जा रहा था। कई युवकों से पैसे भी वसूले गए थे। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर रोड पर सतभरिया गांव के पास विदेश भेजने के नाम पर कथित रूप से संचालित एक ट्रेनिंग सेंटर पर सीओ अंकुर कुमार गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार की शाम छापेमारी की। इससे हड़कंप मच गया। सेंटर में फाइल, रजिस्टर, कंप्यूटर पर कुछ युवक-युवतियां काम कर रहे थे। पुलिस को देख अन्य जिम्मेदार खिसक लिए। पुलिस तीन लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने के नाम पर सेंटर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आरोप यह भी है कि प्रशिक्षण के बाद युवकों को विदेश भेजने के लिए वीजा आदि मुहैया कराने का आश्वासन दिया जा रहा था। सीओ सदर अंकुर कुमार गौतम ने बताया कि सेंटर की वैधता के लिए पूछताछ जारी है। जांच के बाद ही ही स्पष्ट रूप से कुछ बताया जा सकेगा।
विज्ञापन


लगातार सामने आ रहे विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले
विदेश भेजने के नाम पर जिले के बेरोजगार युवकों के साथ धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल के दिनों में हुई पुलिस की बैक टू बैक कार्रवाई ही बता रही है कि कबूतरबाजों का गैंग सक्रिय है। कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को जेल भी भेजा जा चुका है। पुलिस की हालिया कार्रवाई और दर्ज मुकदमों पर गौर करें तो ठगों ने युवाओं को ठगने के लिए से लेकर फर्जी पहचान पत्र व सोशल मीडिया विज्ञापनों तक का सहारा लिया है।
बीते 15 जून को सिंदुरिया पुलिस ने न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर पांच युवकों से करीब आठ लाख रुपये की ठगी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज किया था। मामले में भेड़िया बाजार स्थित एक टूर एंड ट्रैवेल्स संचालक हारून निवासी बभनौली, भिटौली को जेल भी भेजा जा चुका है। 14 जून को श्यामदेउरवां थाना गेट के ठीक सामने कतर में नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे एक कथित भर्ती सेंटर का भंडाफोड़ हुआ था।

सैकड़ों बेरोजगार पहुंचे थे

वॉक-इन इंटरव्यू व फ्री भर्ती का सोशल मीडिया पर प्रचार देखकर गोरखपुर, कुशीनगर व निचलौल सहित पूर्वांचल के सैकड़ों बेरोजगार युवक वहां पहुंच गए थे। सेंटर पर उनके पासपोर्ट जमा कराए जा रहे थे, लेकिन ऐन वक्त पर इंटरव्यू का ठिकाना बदलने से भड़के युवाओं ने सोशल मीडिया पर पुलिस को टैग करना शुरू किया। पुलिस के पहुंचते ही सेंटर कर्मियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर युवाओं के पासपोर्ट सुरक्षित वापस कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed