{"_id":"6ab43a7878d8d8e22c0200d5","slug":"police-recovered-110-lost-mobile-phones-and-returned-them-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185703-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खोए हुए 110 मोबाइल बरामद कर पुलिस ने लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खोए हुए 110 मोबाइल बरामद कर पुलिस ने लौटाए
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस ने 110 खोए मोबाइल बरामद करने में सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल ने केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर पोर्टल और तकनीकी संसाधनों की मदद से 27 लाख रुपये की कीमत के 110 मोबाइल बरामद किए। बुधवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पिछले छह माह में अब तक 628 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 1.78 करोड़ रुपये है। सर्विलांस सेल ने मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आधार पर ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और सीईआईआर पोर्टल का इस्तेमाल कर मोबाइलों की लोकेशन और इस्तेमाल की जानकारी जुटाई गई। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद संबंधित मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया।
भीड़ और सफर में ज्यादा गुम हुए मोबाइल
पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि अधिकांश मोबाइल भीड़भाड़ वाले बाजार, मंडी, साप्ताहिक बाजार और बड़े आयोजनों में गिरने या छूटने के कारण गुम हुए। कई मोबाइल ऑटो, टैक्सी और बसों में यात्रा के दौरान छूट गए। बाइक चलाते समय ढीली जेब से गिरने के मामले भी सामने आए। इसके अलावा पार्क, व्यायाम स्थल, शादी समारोह और धार्मिक स्थलों पर भी मोबाइल छूटे। बच्चों के गेम खेलने के दौरान मोबाइल छोड़ देने के मामले भी मिले। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सर्विलांस सेल की टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। मोबाइल गुम होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से उसे ब्लॉक कराने और थाने में शिकायत दर्ज कराने की अपील की।