फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   NDRF engaged in search for elderly woman who drowned in canal after slipping.

Maharajganj News: पैर फिसलने से नहर में डूबी वृद्धा की तलाश में जुटी एनडीआरएफ

Thu, 24 Sep 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
NDRF engaged in search for elderly woman who drowned in canal after slipping.
निचलौल। नारायणी नदी से निकली देवरिया शाखा नहर में बुधवार को एक बुजुर्ग महिला पैर फिसलने से डूब गई। सूचना मिलने पर पहुंची निचलौल पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कराई। देर तक उनका पता नहीं चल सका। एनडीआरएफ की टीम भी महिला की तलाश में जुटी हुई है। निचलौल थाना क्षेत्र के हरगांव निवासी पड़ोही ने पुलिस को बताया कि उसकी मां सावित्री देवी (60) बुधवार को गांव के बगल से गुजर रही देवरिया शाखा नहर के किनारे से जा रही थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नहर के गहरे पानी में गिर गईं और डूब गईं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू कराई। महिला को खोजने के लिए पुलिस बल के साथ एनडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि महिला के नहर में डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है। एनडीआरएफ की टीम की मदद से तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed