सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Public outrage erupts over offensive remarks against Indian tourists.

Maharajganj News: भारतीय पर्यटकों पर अभद्र टिप्पणी करने पर भड़का जनाक्रोश

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Public outrage erupts over offensive remarks against Indian tourists.
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की

सोनौली। नेपाल में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। वीडियो में एक नेपाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कथित तौर पर भारतीय पर्यटकों और श्रद्धालुओं के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, इस मामले पर नेपाल-भारत मैत्री संघ निधि ने भी कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। संघ का कहना है कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और पारिवारिक संबंध रहे हैं। प्रतिवर्ष लाखों भारतीय श्रद्धालु पशुपतिनाथ, मुक्तिनाथ, लुंबिनी सहित नेपाल के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं, जिससे नेपाल की स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन उद्योग को भी महत्वपूर्ण लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने कहा कि किसी भी देश या समुदाय के नागरिकों के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग न केवल सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाता है, बल्कि दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों को भी प्रभावित कर सकता है। यदि कहीं पर्यटकों द्वारा गंदगी फैलाने या नियमों के उल्लंघन जैसी समस्याएं हैं तो उनका समाधान प्रशासनिक कार्रवाई और जन-जागरूकता के माध्यम से किया जाना चाहिए न कि पूरे समुदाय का अपमान करके।
विज्ञापन

भाजपा नेता प्रेम जायसवाल ने नेपाल सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बड़ी संख्या में लोगों ने विवादित बयान की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणियां नेपाल-भारत मैत्री की भावना के विपरीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed