{"_id":"6a3589f57483204161001cba","slug":"samman-nidhi-to-reach-the-accounts-of-380-lakh-farmers-today-maharajganj-news-c-206-1-go11002-179510-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 3.80 लाख किसानों के खातों में आज पहुंचेगी सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 3.80 लाख किसानों के खातों में आज पहुंचेगी सम्मान निधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के हुगली से प्रधानमंत्री भेजेंगे डीबीटी, 13 मार्च को गुवाहाटी से भेजी थी 22वीं किस्त
महराजगंज। आज जनपद के 3.80 लाख किसानों के बैंक खाते में किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त पहुंचेगी। प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के हुगली से यह धनराशि जारी करेंगे। कृषि विभाग के मुताबिक इतने ही किसानों का डाटा सम्मान निधि के लिए भेजा गया है।
केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दो हेक्टेयर (आठ बीघे) से कम जोत वाले किसानों को वार्षिक छह हजार रुपये किस्तवार जारी कर रही है। सरकार हर फसली सीजन की शुरुआत होते ही दो हजार रुपये की किस्त किसानों के खातों में भेजती है। खरीफ सीजन शुरू है।
किसान सम्मान निधि के लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय से पात्र किसानों का डाटा दो दिन पहले ही भेजा जा चुका है। उप कृषि निदेशक कार्यालय के मुताबिक जितने किसानों को 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त जारी की गई थी उतने ही किसानों का डेटा 23वीं किस्त के लिए भी भेजा गया है।
विज्ञापन
वर्जन
प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल के हुगली से किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इससे पहले 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी से 22वीं किस्त जारी की थी। पात्र 3.80 लाख किसानों की सूची भेजी गई है।
-संजीव कुमार पटेल, उप कृषि निदेशक