सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepal Citizens In Queue, Warns Of Legal Action in Msaharaganj, diesel - petrol will be available with Aadhaar

UP: पेट्रोल पंप पर लाइन में खड़े थे नेपाल के लोग, बाहर किए गए, आधार और खतौनी से मिलेगा डीजल-पेट्रोल

संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
सार

महराजगंज में नए नियम के अनुसार, जिनके पास आधार कार्ड एवं खतौनी व किसान बही आदि दस्तावेज मौजूद मिले उन्हें नियमानुसार पांच से दस लीटर तेल देने की अनुमति दी गई। एसडीएम नवीन प्रसाद ने कहा कि किसी भी स्थिति में ईंधन की तस्करी और कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी।

Nepal Citizens In Queue, Warns Of Legal Action in Msaharaganj, diesel - petrol will be available with Aadhaar
पेट्रोल-डीजल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

नए नियम के अनुसार बुधवार को ईंधन वितरण का जायजा लेने के लिए अधिकारियों की टीम बाईपास स्थित एक पंप पर पहुंची। टीम में एसडीएम नवीन प्रसाद, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक हर्षवर्धन श्रीवास्तव एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह शामिल रहे। भारी अनियमितता सामने आई।



कस्बे के अलावा विभिन्न स्थानों से तेल की खरीदारी के लिए लोगों की उमड़ी भीड़ को देख उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और पंप संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दिया। पंप पर पहुंचे एसडीएम एवं अन्य अधिकारियों ने एक-एक व्यक्तियों की जांच करनी शुरू की तो इसमें बड़ी संख्या में लोग दूसरे क्षेत्र एवं कुछ नेपाल मूल के नागरिक भी कतार में खड़े मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को कड़ी हिदायत देते हुए बाहर का रास्ता दिखाया गया। वहीं, जिनके पास आधार कार्ड एवं खतौनी व किसान बही आदि दस्तावेज मौजूद मिले उन्हें नियमानुसार पांच से दस लीटर तेल देने की अनुमति दी गई। एसडीएम नवीन प्रसाद ने कहा कि किसी भी स्थिति में ईंधन की तस्करी और कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी।

कुछ पंप स्वामियों की मनमानी के कारण भी अव्यवस्था फैल रही है, जो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। अंतिम चेतावनी दी गई है, यदि सुधार नहीं हुआ तो उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed