सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shikarpur petrol pump accused of adulteration

Maharajganj News: शिकारपुर पेट्रोल पंप पर घटतौली का आरोप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Shikarpur petrol pump accused of adulteration
विज्ञापन
शिकारपुर। शिकारपुर पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की शाम को कार में पेट्रोल कम डालने का आरोप लगाकर एक व्यक्ति ने हंगामा कर दिया। उसने आरोप लगाया कि 37 लीटर की टंकी में 42 लीटर पेट्रोल कैसे भर दिया गया। इस मामले का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। महराजगंज निवासी कुछ लोग कार से गोरखपुर जा रहे थे। पेट्रोल कम होने पर उन्होंने अपनी कार शिकारपुर पेट्रोल पंप पर रोककर टंकी फुल करने की बात कही। पेट्रोल भरने के बाद जब पंप कर्मी ने 42 लीटर के पैसे मांगे तो इसको लेकर हंगामा हो गया। उन्होंने घटतौली का आरोप लगाया। इस संबंध में पेट्रोल पंप मालिक अरुण सिंह ने कहा कि घटतौली का आरोप निराधार है। कार में सही पेट्रोल भरा गया था।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed