{"_id":"6a0f72a33a16a5209c051ff4","slug":"siddharthnagar-youth-drowned-in-nepals-dobhan-waterfall-and-went-missing-maharajganj-news-c-227-1-sdn1035-158544-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल के दोभान झरने में डूबा सिद्धार्थनगर का युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल के दोभान झरने में डूबा सिद्धार्थनगर का युवक लापता
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 22 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
नेपाल के इसी झरने के पास नहाने गए थे युवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिनाऊ गांवपालिका वार्ड-3 स्थित झरने पर नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में गया युवक
सिद्धार्थनगर। पाल्पा (नेपाल) के तिनाऊ गांवपालिका वार्ड नंबर-3 दोभान झरना क्षेत्र में बुधवार शाम हुए हादसे में सिद्धार्थनगर जिले के जगदीशपुर निवासी सौरभ रस्तोगी (20) लापता होने से हड़कंप मच गया है। घटना के तुरंत बाद साथ मौजूद अन्य चार युवकों ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर नेपाल पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एपीएफ) और गोताखोरों की टीम पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन बृहस्पतिवार देर शाम तक उसका पता नहीं चल पाया था।
जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मोहल्ला निवासी सौरभ रस्तोगी पुत्र दिनेश रस्तोगी, बाल्मिकीनगर निवासी विशाल (20) पुत्र विजय, चंद्रजीत (20) गंगाराम, विक्की (20) पुत्र भगत और उसका थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी संदीप रस्तोगी (19) पुत्र स्व. सुधराम रस्तोगी बुधवार सुबह को अपने निजी वाहन से नेपाल घूमने गए थे। वह शाम को नेपाल के जिला पाल्पा तिनाऊ गाऊ पालिका वार्ड नंबर तीन दोभान के पास झरने में नहा रहे थे। इस दौरान सौरभ रस्तोगी पैर फिसलने से झरना के निकट गहरे पानी में जाने से डूब गया। वहीं उसके अन्य साथी उसे डूबता देख बचाव के लिए शोर करने लगे। सूचना पर पहुंची नेपाल पुलिस बचाव एवं तलाशी अभियान में जुट गई।
नेपाल पुलिस प्रवक्ता डीएसपी भीमलाल भट्टराई के अनुसार, सभी युवक बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे तिनाऊ गांवपालिका वार्ड नंबर-3 स्थित झरना क्षेत्र में नहाने उतरे थे। इसी दौरान अचानक फिसलन भरी चट्टानों पर जगदीशपुर निवासी सौरभ रस्तोगी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी के बहाव में चला गया। देखते ही देखते वह पानी के तेज प्रवाह में ओझल हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
परिजन नेपाल पहुंचे, प्रशासन के संपर्क में
डीएसपी भट्टराई ने बताया कि नदी में तेज बहाव और गहराई अधिक होने के कारण तलाशी अभियान में कठिनाई आ रही है। देर शाम तक भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था। प्रशासनिक टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही लापता युवक के परिजनों को सूचित किया गया। परिजन नेपाल के संबंधित पुलिस कार्यालय पहुंच चुके हैं और प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। वहीं, अन्य चारों युवक सुरक्षित हैं और उन्हें पुलिस निगरानी में रखा गया है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि पर्यटन स्थल होने के बावजूद झरने और नदी क्षेत्र में अचानक गहराई और तेज बहाव के कारण इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है। रेस्क्यू टीम ने सर्च ऑपरेशन को तेज कर दिया है और आसपास के पूरे नदी क्षेत्र को खंगाला जा रहा है।

Trending Videos