सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Storm and rain wreak havoc; poles topple, power goes out.

Maharajganj News: आंधी-बारिश बनी आफत, खंभे गिरे-बिजली गुल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain wreak havoc; poles topple, power goes out.
बृजमनगंज क्षेत्र में गिरे बिजली के तार पर पेड़।
विज्ञापन
चौक, घुघली, चेहरी, फरेंदा और बृजमनगंज के सैकड़ों घरों की बिजली गुल

150 मुहल्लों व गांवों में बिजली आपूर्ति ठप
महराजगंज। मंगलवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। लेकिन इसी दौरान जनपद में करीब 80 खंभे गिरने से चौक, घुघली, चेहरी, फरेंदा और बृजमनगंज के करीब 150 मुहल्लों और गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश से किसानों को बोआई में राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को अधिकतम 40 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मंगलवार की दोपहर तक धूप निकला था। कड़ी धूप की वजह से लोग बेहाल दिखे। दोपहर बाद करीब तीन बजे आंधी के साथ झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। इसके बाद धूप निकल गई। आंधी-बारिश के चलते जिले भर में कई खंभे धराशायी हो गए। चौक में 13 खंभे, घुघली में 25 खंभे व चेहरी में दो खंभे धराशायी
विज्ञापन
विज्ञापन

हो गए। इसके चलते चौक, दरहटा समेत करीब 30 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कुछ गांवों की बिजली आपूर्ति तो सुचारू हो गई है लेकिन कुछ स्थानों की अभी बाकी है।
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, आंधी व बारिश के कारण क्षेत्र के करीब 40 बिजली के खंभे टूट गए है। जिससे क्षेत्र में आपूर्ति ठप पड़ी है। सोमवार को खराब हुए मौसम के कारण कई जगहों पर करीब 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। टूटे हुए खंभों को ठीक करने के लिए कर्मचारी लगे हुए है। फरेंदा क्षेत्र के आनंदनगर में 9, हरपुर फीडर 02, समरधीरा में 8, धानी क्षेत्र में 4 व बृजमनगंज में करीब 20 बिजली के खंभे टूट गए है। साथ ही तारों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बदहाल है। बिजली निगम के कर्मी मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं।
बृजमनगंज विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत सोमवार शाम आंधी से नगर पंचायत फीडर में दो खंभे टूट गए जिसको रात में ही विद्युत कर्मचारियों ने सही कर सप्लाई बहाल कर दिया था। सोमवार शाम व मंगलवार दोपहर में आधी व बारिश से बहदुरी, खड़खोड़ा, नौसागर, धानी व बृजमनगंज ग्रामीण फीडर में कुल 20 विद्युत खंभे व कई स्थानों पर मेन सप्लाई पर पेड़ व डाल टूट कर गिर गए। जिसके कारण मंगलवार शाम तक सप्लाई बाधित रही।
अवर अभियंता सुशील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्षतिग्रस्त खंभे को बुधवार दोपहर तक बदल कर आपूर्ति बहाल कर दिया जाएगा। जहां पेड़ व डाल गिरे है वहां जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता ई चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि आंधी व बरसात के कारण क्षेत्र के करीब 45 खंभे टूट गए है। कई जगहों पर तार पर पेड़ के गिरने से आपूर्ति बंद है। टूटे खंभे व तार को ठीक कराने का कार्य तेजी से हो रहा है। जिसे शीघ्र ठीक करके आपूर्ति बहाल कर दिया जाएगा।
धानी क्षेत्र में आंधी और पानी से उखड़े बिजली के खंभे व पेड़
धानी बाजार। मंगलवार को करीब 3 बजे धानी क्षेत्र में आंधी और पानी से कई जगहों पर बिजली के खंभे व पेड़ धराशाई हो जाने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा कानापार के टोला निर्भयपुर में बिजली का खंभे गिरने से कानापार और धानी गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं क्षेत्र के कोईलाडाड गांव में बिजली का खंभे टूटने से तार जमीन पर गिर गए।
इसके कुछ ही दूरी पर भारी भरकम आम का पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट कर जमीन गिर गए हैं। इससे झांगपार, महादेवा गांवों बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। विभाग के जेई आरके गौतम का कहना है कि जिन जगहों पर खंभे टूट कर गिर गए हैं, वहां पर बिजली आपूर्ति करने में समय लगेगा। बाकी जगहों पर बिजली आपूर्ति सुचारु ढंग से करने के प्रयास जारी हैं।
आंधी में गिरे खंभे, आवागमन बाधित

परतावल। परतावल-पिपराइच मार्ग पर पुलिस चौकी बनकटिया के पास आंधी की वजह से सड़क पर पेड़ गिर गया। इससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ कटवा किनारे करवाया तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। आंधी में एक किसान का टीनशेड भी उड़ गया है। परतावल क्षेत्र के रामपुर उपाध्याय में 4 बिजली खंभे, धनहा नायक में 1, धरमौली में 1, धनगड़ा में 1 विद्युत खंभे गिरा है। इन सभी स्थानों पर बिजली सप्लाई बाधित है। अवर अभियंता जुगनू अंसारी ने बताया कि विद्युत खंभे गिरने की जानकारी है। खंभे बदलवाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
वर्जन
चौक, घुघली और चेहरी में करीब 45 खंभे टूट गए थे। इसके चलते कुछ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। कुछ जगहों पर आपूर्ति बहाल कर दी गई है जबकि अन्य जगहों पर काम चल रहा है।
- प्रभात सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed