सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ten samples of milk products were sent to the laboratory over two days.

Maharajganj News: दो दिनों में दूध उत्पादों के 10 नमूने प्रयोगशाला भेजे गए

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ten samples of milk products were sent to the laboratory over two days.
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने लिया पनीर का नमूना

महराजगंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से दूध और दूध से बने उत्पादों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने दो दिनों में 10 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कस्बे के एक होटल का निरीक्षण कर पनीर एवं दही के नमूने संग्रहित किए। इसके अलावा श्यामदेउरवा क्षेत्र में एक मिठाई की दुकान से खोया और एक डेयरी से पनीर का नमूना लिया। वहीं धर्मपुर भिटौली स्थित एक किराना स्टोर का निरीक्षण कर घी का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व 18 जून को फरेंदा क्षेत्र में भी अभियान चलाया गया। यहां एक मिठाई की दुकान से पनीर और खोया, एक डेयरी से पनीर एवं गाय के दूध का नमूना लिया गया। साथ ही फरेंदा रोड स्थित एक मिठाई की दुकान से पनीर का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन


प्रभारी सहायक आयुक्त खाद्य-दो केके उपाध्याय ने बताया कि दोनों दिनों में कुल 10 खाद्य नमूने एकत्रित कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह, हिमांशु जयंत एवं पवन गौड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed