{"_id":"69923121976d1a073409881e","slug":"the-shiva-temple-resonated-with-the-slogans-of-har-har-mahadev-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-171687-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हर-हर महादेव के नारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हर-हर महादेव के नारों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन
ईटहिया शिव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
महराजगंज। महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले में शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव की गूंज के साथ श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। सबसे अधिक भीड़ ईटहिया शिव मंदिर में दिखी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए।
रविवार को शहर में सिंचाई कालोनी स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। इसके अलावा पड़री शिव मंदिर, कटहरा समेत अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बड़हरामीर स्थित बउरहवा बाबा शिव मंदिर, ग्राम सभा हरखोड़ा स्थित झारखंडी शिव मंदिर, मधुबनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर, हरिहपुर स्थित शिव मंदिर सहित सिंदुरिया, मिठौरा, नरायनपुर, मोहनापुर आदि ग्राम सभाओं में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिवभक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। रविवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मन्दिर के पुजारी ने भगवान शिव का गंगा जल, दूध, शहद व अन्य पूजा सामग्री के साथ विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। बड़हरामीर में आयोजन समिति के अध्यक्ष पिंटू चौबे ने बताया कि ग्राम सभा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर मेले का आयोजन हुआ।
हरिहपुर स्थित शिव मंदिर सहित सिंदुरिया, मिठौरा, नरायनपुर, मोहनापुर आदि ग्राम सभाओं में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आधी रात के बाद से ही शिव- भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार, महाशिवरात्रि पर्व पर मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां मे भगवान शंकर को जल चढ़ाने के लिए शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारत नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ईटहियां में स्थित पंचमुखी शिवमन्दिर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रविवार को बाबा भोले नाथ को जल चढ़ाने के लिए महराजगंज, परतावल, फरेंदा, सिसवां, अमानीगंज, महेशपुर तथा बिहार राज्य से शिव भक्तों की टोली पहुंची। भोर में 4 बजे मंदिर के पुजारी ध्यान गिरी ने जलाभिषेक का शुभारंभ किया।
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के शिवालयों में महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार की रात श्रद्धालुओं ने जागरण किया। रविवार सुबह से शिवलिंग पर जलाभिषेक आरंभ हो गया। 10 बजे के बाद रुद्राभिषेक आदि पूजन, भंडारा आदि कार्यक्रम हुआ। गजरहा शिव मंदिर पर कीर्तन शनिवार की रात आठ बजे से रविवार की सुबह तक सुबह तक हुआ।
परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम पंचायत महरी और मदरी शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। निपनिया, बेलभार, रेहरा, सेवतरी, परसाभरटोलिया, जिगिना, गंगापुर, गंगवलिया, चुड़िहारी, डगरपुरवा, सेखुआनी, शंकरपुर, सवनहवा, कुकेसर, बभनी, मर्जादपुर, बिशुनपुरा आदि गांवों के शिवालयों पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को नगर स्थित मां बनैलिया मंदिर, झारखंडी मंदिर एवं दोमुहान समेत प्रत्येक शिवालयों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने विधि पूर्वक महादेव को जलाभिषेक किया और सुख, शांति व समृद्धि बने रहने की कामना की। देर शाम तक मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं विभिन्न स्थानों पर लगे मेले में लोगों ने मिठाई, खिलौने आदि की जमकर खरीदारी की।
धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम सभा कानापार के धानी बाजार स्थित कांक्षेश्वरनाथ शिव मंदिर में श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, महाशिवरात्रि का पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए कतार में लग गए। फरेंदा क्षेत्र के गोपालपुर शिव मंदिर, लेजार महादेव बउरहवा बाबा, पोखरभिंडा शिवमंदिर, भगवतनगर परसिया, धानी क्षेत्र के कांक्षेश्वरनाथ मंदिर, बाजारडीह के नागफनी बाबा मंदिर में शिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। लोगों ने जलाभिषेक कर हर-हर महादेव के नारे लगाए। भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैनाती रही।
Trending Videos