सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There was no respite from the sun, the westerly wind troubled

Maharajganj News: धूप से नहीं मिली राहत, पछुआ हवा ने किया परेशान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
There was no respite from the sun, the westerly wind troubled
विज्ञापन
कोहरे में लिपटी भोर, 20 रहा अधिकतम तापमान
Trending Videos

रफ्तार में रही पछुआ, 10 रहा न्यूनतम पारा
महराजगंज। तराई क्षेत्र में शनिवार को सुबह आठ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद खिली धूप से भी लोगों को पर्याप्त राहत नहीं मिली। पछुआ की रफ्तार के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों में किसी तरह का परिवर्तन नहीं हुआ।
शनिवार अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को पूरे दिन बादलों ने सूर्य को छिपाए रखा वहीं दिन डूबने के बाद देर रात कोहरे का प्रभाव गहराता गया। यह कोहरा सुबह आठ बजे के बाद साफ हुआ तो धूप खिली लेकिन पछुआ के कारण बेदम रही। धूप की यह नर्माहट बीते बुधवार से बनी हुई है, क्योंकि इससे पहले हुई हल्की बारिश से तापमान में कमी आई जिसका असर अब तक बरकरार दिख रहा। शुक्रवार को बादलों के कारण दृश्यता प्रभावित थी, लेकिन शनिवार धूप से यह सामान्य स्थिति में वापस लौट सकी। मौसम विभाग मुताबिक आने वाले सप्ताह इसी तरह मौसम बना रहने वाला है। तीन फरवरी के बाद बारिश के आसार बन रहे हैं। बारिश से तापमान एक बार फिर दो से तीन डिग्री कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
फरवरी के पहले सप्ताह तक तराई का मौसम इसी प्रकार बना रहने वाला है। तीन फरवरी के बाद बारिश का दौर एकबार फिर लौटेगा। इससे तापमान में गिरावट की संभावना है।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed