सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three cousins killed their friend by slitting his throat

115 रुपये के लिए कर दी हत्या: गला रेतकर तीन चचेरे भाइयों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, अंडे का करना था भुगतान

अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 17 Sep 2023 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार

तीन चचेरे भाई मिलकर किशोर की बकुआ से गला रेतकर हत्या कर दी। 115 रुपये लेन देने को लेकर विवाद को लेकर यह घटना हुई है।

Three cousins killed their friend by slitting his throat
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महराजगंज के घुघली कस्बे के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले लापता चंदन (15) का शव रविवार को कोठीभार थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के पास केले के खेत में मिला। तीन चचेरे भाई मिलकर किशोर की बकुआ से गला रेतकर हत्या कर दी। 115 रुपये लेन देने को लेकर विवाद को लेकर यह घटना हुई है। पुलिन ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos

 
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को घुघली कस्बे के रहने वाले तीन चचेरे भाई श्याम 18, सन्नी 20 व एक किशोर बाइक से देर शाम घर से निकले। मुहल्ले के चंदन को भी साथ लेकर बाइक से साथ ले गए। ढोढीला गांव के चौराहे के पास देशी शराब के सामने अंडे की दुकान पर 115 रुपए अंडे खाने के बाद तीनों ने चंदन से भुगतान करने के लिए कहा। चंदन ने रकम देने से मना कर दिया तो युवक आक्रोशित हो गए। सभी ने मिलकर वही अंडे की दुकान पर नोकझोक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चंदन को साथ लेकर अहिरौली गांव में गंडक नदी किनारे केले के खेत में लेकर गए। यहां तीनों ने मिलकर चंदन को गला रेतकर मार डाला। खेत में ही केले के पत्ते से शव को ढक कर घर चले आए। चंदन घर नहीं आया तो परिजन परेशान हो गए। थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने शक के आधार से उसके दोस्तों से पूछताछ शुरू की। उसके एक नाबालिग दोस्त से पूछताछ हुई तो उसने सब कुछ सटीक बता दिया। पुलिस ने उसी की निशानदेही पर रविवार को केले के खेत से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि तीन चचेरे भाइयों के नाबालिग है। एक को बाल सुधार गृह भेजने के साथ दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed