सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Permission for non-traditional events or processions is not granted.

Maharajganj News: गैर परंपरागत आयोजन अथवा जुलूस की अनुमति नहीं

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Permission for non-traditional events or processions is not granted.
विज्ञापन
महराजगंज। मुहर्रम और आगामी पर्वों के मद्देनजर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को पीस कमेटी की बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी दशा में गैर परंपरागत आयोजनों और जुलूसों को अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि आयोजक प्रशासन की ओर से निर्धारित रूट चार्ट और समय सारिणी का पालन अनिवार्य रूप से करें। जुलूस में मानक के अनुसार डीजे की आवाज रखें और जुलूस में झंडा लगाने के लिए धातु अथवा विद्युत सुचालकों का इस्तेमाल न करें। साथ ही मुहर्रम में ताजियों की ऊंचाई भी मानक के अनुरूप ही रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्योहारों को मनाने के दौरान कोई ऐसा काम न करें, जिससे किसी अन्य की भावना को ठेस पहुंचे या कानून व्यवस्था पर संकट उत्पन्न हो। सोशल मीडिया पर पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगाह है। इसलिए कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट न करें, अन्यथा जिला प्रशासन कठोरतम कार्यवाही करेगा। उन्होंने मुहर्रम जुलूस के दौरान अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग न करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भी आगामी पर्वों को परस्पर भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियम और अनुशासन का पालन करें। किसी नवीन परंपरा की शुरुआत न करें। जुलूस आदि से अराजक तत्वों को दूर रखें। किसी प्रकार की आशंका उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed