सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Efforts intensified to restore the drinking water supply system affected by road widening.

Maharajganj News: सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Efforts intensified to restore the drinking water supply system affected by road widening.
विज्ञापन
नगर पंचायत में हुई समीक्षा बैठक, पाइपलाइन मरम्मत व नई लाइन बिछाने पर बनी रणनीति

महराजगंज। नेशनल हाईवे-730 के चौड़ीकरण कार्य से निचलौल में क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइपलाइनों की मरम्मत को लेकर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन शिवनाथ मद्धेशिया ने किया। बैठक में नगरवासियों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्था को समन्वय के साथ शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
बैठक में सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को जल्द बहाल करने और नगरवासियों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरम्मत तथा नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य के साथ-साथ पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि किसी क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित होती है तो उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्माण कार्यों के दौरान जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद सड़क निर्माण कार्यदायी संस्था एटलस के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी विभागों के समन्वय से कार्य करते हुए पेयजल आपूर्ति प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। निर्माण कार्य के दौरान उत्पन्न पाइपलाइन संबंधी समस्याओं का भी त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार, जल निगम के अधिशासी अभियंता अनूप सिंह, अवर अभियंता इसहाक अंसारी, एटलस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत सिंह, डीपीएम शिवेंद्र यादव, पाइपलाइन इंचार्ज अमन कुमार, वरिष्ठ लिपिक मोहन लाल, टैक्स बाबू अवधेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed