सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three injured on two bikes in head-on collision

Maharajganj News: आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक पर सवार तीन घायल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Three injured on two bikes in head-on collision
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के चौक मार्ग स्थित नगर पंचायत निचलौल अंतर्गत घोड़हवा वार्ड के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से तीनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एक घायल की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Trending Videos

घटनास्थल कर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चौक थाना क्षेत्र के नक्शा बक्सा निवासी जोगिंदर गुप्ता (50) बाइक से निचलौल जा रहे थे। अभी वह नगर पंचायत निचलौल के घोड़हवा वार्ड के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे दूसरे बाइक टक्कर हो गई। दूसरे बाइक पर आदित्य (17) निवासी भारतखंड पकड़ी और अंकित (17) निवासी कोहड़वल सवार थे। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों घायल हो गए। जोगिंदर की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार हादसे की जानकारी मिली है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed