सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tricolor procession taken out in Siswa with attractive tableaux

Maharajganj News: आकर्षक झांकियों के साथ सिसवा में निकाली तिरंगा यात्रा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Tricolor procession taken out in Siswa with attractive tableaux
सिसवा में निकाला गया तिरंगा यात्रा। 
विज्ञापन
सिसवा बाजार। युवा संगठन के सदस्यों ने शनिवार को सिसवा उपनगर में सुंदर झांकियों के साथ तिरंगा यात्रा निकाल नगर भ्रमण किया। यात्रा में शामिल बच्चों के भारत माता की जय व वंदे मातरम के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।
Trending Videos

तिरंगा यात्रा के लिए स्थानीय गन्ना विकास समिति कार्यालय परिसर में नगर के कई विद्यालयों के बच्चे एकत्रित हुए। इसके बाद सिसवा युवा संगठन के नवीन तिवारी, रितेश सोनी, विवेक मद्धेशिया, अभिषेक सोनी, नवीन मद्धेशिया ने 800 मीटर का तिरंगा बच्चों को सौंपा। इस यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल व डॉ. पंकज तिवारी ने मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई।इसमें नगर के तमाम विद्यालयों के बच्चे शामिल रहे। नगर भ्रमण करते हुए यात्रा गन्ना विकास समिति कार्यालय परिसर में आकर यात्रा समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed