सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two people including a bank employee were caught taking bribe.

Maharajganj News: रिश्वत लेते बैंककर्मी समेत दो को दबोचा

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 03 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two people including a bank employee were caught taking bribe.
विज्ञापन
महराजगंज। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो गोरखपुर की ट्रैप टीम ने चौक थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। एसीबी ने उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के सहायक फील्ड ऑफिसर हरेराम प्रसाद और डीड राइटर जय ओम को 20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरेराम देवरिया जिले के सोनाड़ी गांव का रहने वाला है, जबकि जय ओम पनियरा थाना क्षेत्र के बहरामपुर का निवासी है।

जानकारी के अनुसार, थाना चौक क्षेत्र के ग्राम सभा दरहटा टोला लालपुर निवासी पीड़ित सत्यम ने बताया कि पिता छोटेलाल के नाम पर भूमि विकास बैंक से ऋण लिया था। आरोप है कि, ऋण प्रक्रिया को पूरा कराने और संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर बैंक कर्मचारियों की तरफ से 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही थी। पीड़ित ने भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो से शिकायत की थी कि पिता के लोन की दूसरी किस्त का भुगतान कराने के एवज में बैंक से जुड़े सहायक फील्ड ऑफिसर हरेराम प्रसाद सहित दो कर्मी की तरफ से रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की जांच के बाद ट्रैप टीम ने योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे ट्रैप टीम ने नगर पंचायत चौक स्थित ठेकी चौराहा के पास रेस्टोरेंट में छापा मारा। इस दौरान उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के सहायक फील्ड ऑफिसर हरेराम प्रसाद, डीड राइटर जय ओम को पीड़ित से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

गिरफ्तारी के बाद ट्रैप टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ लेकर थाना चौक पहुंची, जहां उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। थानाध्यक्ष चौक मनीष पटेल ने बताया की आरोपी हरेराम प्रसाद, जय ओम के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed