सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers of Chautarwa Tola of Ekma demanded communication route.

Maharajganj News: एकमा का चौतरवा टोला के ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग की मांग की

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Chautarwa Tola of Ekma demanded communication route.
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर के ग्राम पंचायत एकमा के चौतरवा टोला का कोई संपर्क मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समुचित मार्ग बनवाने की मांग की है।
Trending Videos

गांव के शब्बीर अहमद, रमई यादव, हजरत अली, राकेश गुप्ता, शिव चौहान, संजय, विक्की कुमार, अजय अग्रहरी आदि ने बताया कि लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिम तरफ स्थित चौतरवा टोला की आबादी 400 है। यह टोला आज भी बुनियादी सुविधाओं से महरूम है। यहां आवागमन का कोई समुचित मार्ग नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे लाइन पार करके घर जाना पड़ता है। दूसरी तरफ से एक कच्चा मार्ग है लेकिन वह भी रेलवे का है। जिससे यहां के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने आगमन की व्यवस्था करने की मांग प्रशासन से किया है। ग्राम प्रधान एकमा गोल्डी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही कोई स्थाई निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed