सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women making reels at the police station got into trouble when they were refused, and were fined.

Maharajganj News: थाने में रील बना रहीं महिलाएं मना करने पर उलझीं, चालान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Women making reels at the police station got into trouble when they were refused, and were fined.
विज्ञापन
पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में की कार्रवाई, जमानत पर हुईं रिहा

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। रील बनाने का नशा लोगों पर ऐसा छा रहा है कि वह समय और जगह का भी ध्यान नहीं रख रहे। न ही इस बात का कि उनकी वजह से दूसरों को परेशानी हो रही है। ऐसे कई मामलों में कार्रवाई होने के बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे। निचलौल थाना परिसर में बुधवार को ऐसा ही मामला देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार, दोपहर में दो महिलाएं रील बनाने थाना परिसर पहुंच गईं। महिलाओं को रील बनाते देख पुलिसकर्मियों ने टोका तो वह उलझ गईं। पुलिस ने दोनों महिलाओं का शांतिभंग की आशंका में चालान कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने मुचलके पर दोनों को रिहा कर दिया। महिलाएं सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए रील बना रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस के अनुसार, बुधवार को थाना निचलौल में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार आगंतुक कक्ष में जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान बैदौली टोला बनकट्टी निवासी सबिता पासवान (27) पुत्री रामसिंह पासवान और शीला देवी (24) पत्नी विजय बिना अनुमति थाना परिसर में इंस्टाग्राम रील बनाने लगीं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि महिला हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारियों ने दोनों महिलाओं को ऐसा करने से रोका और समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं मानीं। आरोप है कि इस दौरान कहासुनी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे विवाद बढ़ने और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बन गई।
उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो किसी संज्ञेय अपराध अथवा अप्रिय घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था। इसके बाद दोनों महिलाओं के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने दोनों महिलाओं को मुचलके पर जमानत दे दी।
कही भी बनाने लग रहे रील
लोग कहीं भी रील बनाने लग रहे है। इसके पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। कार्रवाई के बाद भी लोग नहीं सुधर रहे हैं। कहीं कोई चलती बाइक पर रील बना रहा है तो कोई कार पर। दो महीने पहले एक युवती पुलिस के ड्रेस में रील बनाने के आरोप में पकड़ी गई थी। पुलिस ने बाद में उसका चालान कर दिया था।
केस एक
12 मई को नौतनवा में स्कॉर्पियो पर रील बनाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अगले दिन वाहन को चिह्नित कर उसका 50 हजार रुपए का चालान काटा था।
केस दो
29 अप्रैल को सदर कोतवाली क्षेत्र की एक लड़की ने पुलिस की वर्दी में रील बनाई थी। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed