सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Young man breaks into house and flees with young woman.

Maharajganj News: घर में घुसकर युवती को लेकर फरार हुआ युवक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Young man breaks into house and flees with young woman.
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक युवती को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक ने घटना को अंजाम दिया है। युवती की मां ने आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।


पीड़िता मां के अनुसार, उसकी बेटी से गांव का ही एक युवक लंबे समय से मोबाइल फोन पर बातचीत करता था। आरोप है कि बुधवार को युवक घर में घुस आया और युवती को अपने साथ लेकर चला गया। परिजनों ने घटना की जानकारी होने पर आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, मगर युवती का कोई सुराग नहीं मिला। आरोप है कि युवती को भगाने की घटना में आरोपी युवक की मां ने भी सहयोग किया है। इसको लेकर परिजनों में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed