{"_id":"69f0fff1ce9bc047470795b4","slug":"28-new-shops-to-be-built-at-the-new-private-bus-stand-mahoba-news-c-225-1-mah1001-124746-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: नवीन प्राइवेट बस स्टैंड पर बनेंगी 28 नई दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: नवीन प्राइवेट बस स्टैंड पर बनेंगी 28 नई दुकानें
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के छतरपुर रोड स्थित नवीन प्राइवेट बस स्टैंड पर नगर पालिका महोबा की ओर से 28 नई दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत पालिका की ओर से इसको लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही दुकानों का निर्माण कार्य शुरू होगा।
नगर का प्राइवेट बस स्टैंड पहले शहर के अंदर ही संचालित होता था। पांच साल पहले प्राइवेट बस स्टैंड का संचालन शहर के छतरपुर रोड स्थित टीबी अस्पताल के पास से शुरू किया गया है। नवीन प्राइवेट बस स्टैंड से प्रतिदिन छतरपुर, नौगांव, झांसी, खजुराहो समेत विभिन्न जनपदों के लिए बसों का संचालन किया जाता है। नगर पालिका की ओर से नवीन प्राइवेट बस स्टैंड में 28 नई दुकानों का निर्माण कराने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत 4.98 करोड़ रुपये की लागत से शहर के बजरिया वार्ड में बरात घर, बजरंग नगर वार्ड में स्टडी सेंटर, बंधानवार्ड में रायफल क्लब का सुंदरीकरण, सुभाष नगर में सीसी रोड व नवीन प्राइवेट बस स्टैंड में 28 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। प्रस्ताव को पिछले दिनों आयोजित पालिका की बोर्ड बैठक में भी स्वीकृति मिल चुकी है। ईओ अवधेश कुमार का कहना है कि नवीन प्राइवेट बस स्टैंड में जल्द ही नई दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। दुकानें बनने के बाद आवंटन होगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X