{"_id":"69f10364104971e62f05c895","slug":"scorching-heat-wreaks-havoc-mercury-reaches-44-degrees-mahoba-news-c-225-1-mah1001-124736-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: प्रचंड गर्मी ने किया बेहाल, पारा 44 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: प्रचंड गर्मी ने किया बेहाल, पारा 44 डिग्री
विज्ञापन
फोटो 28 एमएएचपी 11 परिचय-तेज धूप से शहर के मुख्य मार्ग में पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
महोबा। प्रचंड गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। मंगलवार को मौसम का अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच गया। आसमान से बरस रही आग के बीच गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर रखा। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
बुंदेलखंड की पठारी धरती में माह अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। सोमवार की रात आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलीं। ऐसे में लोगों को मौसम में बदलाव की उम्मीद थी लेकिन मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप व झुलसाने वाली गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की किरणें और तीखी होती गईं। गर्म हवाओं के थपेड़ों के साथ ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा।
सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा नजर आया और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। शाम के समय भी गर्मी का सितम कम नहीं हुआ। भीषण गर्मी के बीच लोग पसीना-पसीना होते रहे। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 44 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 15 फीसदी व हवाओं की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक रजनीश मिश्रा का कहना है कि बुधवार से मौसम में कुछ परिवर्तन की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से आसमान में बादलों की आवाजाही होगी। तापमान में भी कुछ गिरावट हो सकती हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
जिला अस्पताल के डॉ. राजेश कुमार भट्ट का कहना है कि इस मौसम में लू लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों को दिन में अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और सिर ढककर बाहर निकलने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से बच्चों व बुजुर्गों को इस मौसम में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि तेज गर्मी से उनके बीमार होने का खतरा ज्यादा रहता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X