{"_id":"69b855eb5c6bec06b60792da","slug":"after-the-death-of-the-husband-till-date-he-has-not-received-the-benefit-of-family-planning-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123379-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पति के निधन के बाद आज तक नहीं मिला पारिवारिक योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पति के निधन के बाद आज तक नहीं मिला पारिवारिक योजना का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के मोहल्ला वासुदेव निवासी मीरा ने सोमवार को तहसील चरखारी सभागार में पहुंची। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि मैडम, 13 जून 2025 को पति दशरथ का निधन हो गया था लेकिन उसे आज तक पारिवारिक लाभ योजना का लाभ नहीं मिला है। अन्य योजनाओं से भी वह वंचित है। घर कच्चा है।
इसी तरह कस्बा चरखारी के मोहल्ला चिंतेपुरा निवासी संगीता जनसुनवाई में पहुंची। उसने बताया कि उसने मई 2018 में मोहल्ले में एक प्लॉट खरीदा था। उसने होली के पहले प्लॉट पर काम शुरू किया तो मोहल्ले के एक व्यक्ति ने झूठा प्रार्थना पत्र चौकी में देकर काम रुकवा दिया और वह प्लॉट के सामने कब्जा कर रहा है। महिला ने प्लॉट पर काम दोबारा शुरू कराने की मांग की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायती पत्रों के निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 23 मामले आए। दो मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा, एसडीएम धीरेंद्र कुमार, सीओ दीपक दुबे, श्रम प्रवर्तन अधिकारी महंत प्रजापति, डीपीओ हर्षवर्धन नायक आदि मौजूद रहे।
Trending Videos