{"_id":"69b9313fd6737c4d540bcbef","slug":"mahoba-drug-addicted-husband-kills-wife-using-grinding-stone-innocent-child-pleads-desperately-to-save-mother-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: नशेड़ी पति ने सिलबट्टे से ली पत्नी की जान, मां को बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा मासूम, आरोपी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: नशेड़ी पति ने सिलबट्टे से ली पत्नी की जान, मां को बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा मासूम, आरोपी की तलाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 17 Mar 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार
Mahoba News: महोबा के भंडरा गांव में एक शराबी पति ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी की सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी। घटना के समय मासूम बेटा मां को बचाने का प्रयास करता रहा। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
मृतका पवन की फाइल फोटो और जानकारी देते पिता भगवती प्रसाद
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
महोबा जिले में थाना श्रीनगर के भंडरा गांव में शराबी पति ने सोमवार की रात पत्नी की सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी। घटना के समय छह वर्षीय बेटा मां को बचाने का प्रयास करता रहा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही एसपी प्रबल प्रताप सिंह, अपर एसपी वंदना सिंह और सीओ दीपक दुबे ने घटनास्थल पहुंच जांच की। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Trending Videos
भंडरा गांव के मजरा लोधी खोड़ा निवासी रामसिंह राजपूत करीब पांच बीघा भूमि में खेती-किसानी करता था। वह प्रतिदिन शराब के नशे में घर पहुंचकर पत्नी पवन देवी (36) के साथ मारपीट करता था। सोमवार की रात एक बार फिर वह शराब के नशे में घर पहुंचा। पत्नी ने इसका विरोध किया तो विवाद हो गया। कहासुनी होने पर रामसिंह ने किचिन में रखे सिलबट्टे से पत्नी के सिर पर कई वार किए। इससे पवन देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घर पर मौजूद छह वर्षीय बेटा आयुष मां को बचाने का प्रयास करता रहा, तो पिता ने उसे भी धमकाते हुए अलग कर दिया। इसके बाद में आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतका के बेटे व अन्य परिजनों से जानकारी ली। मृतका के पिता भगवती प्रसाद ने बताया कि दामाद उसकी बेटी के साथ शराब के नशे में मारपीट करता था। बेटी ने यह बाद कई बार बताई। नशे की हालत में उसने पवन देवी की सिलबट्टे से हमलाकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी रामसिंह के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।