सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two people, including a retired revenue employee, committed suicide by hanging themselves

Kanpur: सेवानिवृत्त राजस्व कर्मी समेत दो ने फंदा लगाकर दी जान, अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुईं घटनाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 17 Mar 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Two people, including a retired revenue employee, committed suicide by hanging themselves
आशीष कुमार उर्फ संपतलाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर के हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में बीमारी से परेशान होकर सेवानिवृत्त राजस्व कर्मी और रावतपुर में फर्नीचर कारीगर ने सोमवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर हनुमंत विहार के खाड़ेपुर निवासी योगेंद्र कुमार पांडेय (66) राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार में पत्नी कल्पना, दो बेटे सत्यम और सिद्धार्थ हैं। परिजनों ने बताया कि योगेंद्र को बीपी, मधुमेह, हार्ट की बीमारी थी।

Trending Videos


इसकी वजह से अवसाद में रहते थे। सोमवार रात सभी के साथ खाना खाया इसके बाद कमरे में सोने चले गए। मंगलवार सुबह परिजन सोकर उठे तो फंदे से शव लटका पाया। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बुजुर्ग ने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी की है। वहीं, रावतपुर थाना क्षेत्र में रावतपुर गांव थारू बस्ती निवासी आशीष कुमार उर्फ संपतलाल (36) ने सोमवार देर रात मसवानपुर स्थित निर्माणाधीन साइट पर फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार में पत्नी पूजा, बच्चों सेजल, मुस्कान, सूजल बिलख पड़े। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया क परिजन घटना के पीछे के कारण नहीं बता सके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed